देवरी: देवरी प्रखंड के बरवाबाद में ज़मीन विवाद में घायल की मौत, ग्रामीणों ने खरगडीहा-खिजुरी मार्ग किया जाम
Deori, Giridih | May 26, 2026 देवरी प्रखंड के बरवाबाद (बंगारो) में जमीन विवाद को लेकर बीते शुक्रवार की शाम में हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल इंद्रदेव यादव (40) की मौत सोमवार को रिम्स में इलाज के दौरान हो गयी.सोमवार की रात मृतक इंद्रदेव यादव का शव बरवाबाद स्थित गांव पहुंचा. मामला के मुख्य आरोपी भोला यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. इधर, आक्रोशित ग्रामीण रात को ही सड़क पर उतर गय