दुधारा थाना क्षेत्र के बरगदवा कला निवासी 23 वर्षीय विकास पाल की तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे निर्माणाधीन सड़क के किनारे गड्ढे में बाइक गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी सेमरियावा में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों में कोहराम है