रैपुरा: रैपुरा पंचायत भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित, महिलाओं ने सुने प्रधानमंत्री के विचार
Raipura, Panna | Apr 13, 2026 आज सोमवार दोपहर करीब 11 बजे पंचायत भवन रैपुरा में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी अधीक्षिका, कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी मातृ शक्तियों को सम्मेलन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने Narendra Modi के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।