बरेली: बरेली में प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत, पति ने लगाई फांसी; गर्भवती पत्नी बोली- ससुराल वालों ने छीनी दुनिया
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। संत नगर एयरफोर्स गेट निवासी कशिश श्रीवास्तव ने अपने पति निकित केसर की आत्महत्या के पीछे ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। कशिश का कहना है कि दो साल पहले उसने निकित से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ससुर, जेठ, जेठानी और ननद द्वारा दोनों को लगातार मान