आरानी स्थित भैरव बाबा पहाड़ी में मकर संक्रांति के मौके पर 13 जनवरी से शुरू होने वाले धार्मिक अनुष्ठान सह मेला की तैयारी पूरी हुई। समिति के पदाधिकारी के द्वारा सोमवार को 12:00 बजे मंदिर परिसर पर निरीक्षण कर अंतिम तैयारी की जानकारी ली। मौके पर बताया गया कि यहां पर सभी प्रकार की तैयारी की जा रही है ताकि मेले के दौरान किसी प्रकार से कोई भी परेशानी ना हो।