अजीतमल: अयाना थाना क्षेत्र के बंधा का पुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला किसान का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अयाना थाना क्षेत्र में इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के लालपुरा निवासी स्वर्ण सिंह अपने ननिहाल बंधा का पुरवा में परिवार सहित रहते थे। वह गेहूं की फसल में पानी लगाने गए थे। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजन ने तलाश की तो उनका शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। अनहोनी पर पत्नी ऊषा, बेटी दीप्ति, पायल रोने लगीं। परिजन शव को घर ले आए और घटना की जानकारी पुणे महाराष्