कुडू: ग्रामीण खराब चापानलों की सूची दें, समय पर मरम्मत कर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित होगी: मुखिया सुमित्रा कुमारी
कुडू प्रखंड के सलगी पंचायत की मुखिया सुमित्रा कुमारी ने सोमवार अपराह्न लगभग 3 बजे पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों से महत्वपूर्ण अपील करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पंचायत के सभी खराब चापानलों की सूची जल्द से जल्द तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय रहते उनकी मरम्मत कर पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।