महसी: बंधे से धक्का देकर युवक की मौत मामले में, नन्दवल चौराहा से पुलिस ने एक आरोपी को बौंडी थाने में किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ मौर्या ने बताया कि अलीपुर दरौना निवासी हाकिम अली की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि उनके बेटे को बंधे से लगी दीवार से धक्का दे दिया गया, जिससे घायल युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में गठित टीम ने आरोपी नाज पुत्र गरीबुल निवासी अलीपुर दरौना को नन्दवल चौराहा से गिरफ्तार किया