हल्द्वानी: हल्द्वानी में दशहरे के पर्व को देखते हुए पुलिस ने शहर भर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
हल्द्वानी में दशहरे के पर्व को देखते हुए पुलिस द्वारा शहर भर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा।सीओ नितिन लोहनी ने जानकारी देते हुए बताया आज दशहरा का पर्व है ऐसे में शहर के प्रमुख चौराहों,तिराहे और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया है, ताकि रावण दहन के दौरान किसी भी तरह से अव्यवस्था ना हो सुरक्षित तरीके से लोग दशहरे का पर्व मनाए।