शिवरीनारायण थाना के टीआई प्रवीण द्विवेदी को आखिरकार रिलीव कर दिया गया है. SP विजय पांडेय ने आदेश जारी कर दिया है. 6 माह पहले सरगुजा ट्रांसफर हुआ था, लेकिन वे जिले में जमे हुए थे. इस दौरान टीआई की कई शिकायतें हुई। इस तरह अब टीआई को सरगुजा के लिए रिलीव कर दिया है। खास बात यह है कि पीएचक्यू से 2 बार आदेश जारी हुआ था। बावजूद, टीआई जमे हुए थे।