सूरजपुर: शिवनंदनपुर में पहली बार मतदान, मतदाताओं में उत्साह देखा गया
नगर पंचायत शिवनंदनपुर में पहली बार हो रहे मतदान को लेकर सोमवार को खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी। नगर पंचायत अध्यक्ष पद सहित 15 वार्ड पार्षदों के लिए मतदान किया जा रहा है। कुल 4,642 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें 2,335पुरुष और 2,307महिला