पट्टी: पट्टी में महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित शौर्य यात्रा में लोगों में उत्साह, लगे जयकारे
महाराणा प्रताप की जयंती पर शनिवार को पट्टी नगर के ढकवा मोड चौराहे से विशाल शौर्य यात्रा का आयोजन पूर्व मंत्री मोती सिंह एवं ब्लाक प्रमुख मंगरौरा राजीव प्रताप सिंह नंदन के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान इस यात्रा में लोग जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। आगे आगे चल रहे डीजे से बजने वाले गीत के उद्घोष के साथ यह यात्रा सिबिल लाइन होते हुए पूरे नगर भ्रमण के पश्चात यह