चकिया: सहदुल्लापुर में महिला गैंग का आतंक, ₹50,000 छीनकर भाग रही महिला को लोगों ने पकड़ा
मंगलवार दोपहर 02 बजे ताजा मामला सहदुल्लापुर तिराहे के पास सामने आया, एक महिला बैंक से ₹50,000 निकालकर बाहर निकली ही थी कि अचानक एक संदिग्ध महिला ने उसके हाथ से नोटों की गड्डी छीन ली और भागने लगी। महिला को पकड़ कर लोगों ने पुलिस को सौप दिया, जिसे पुलिस थाने लेकर चली गई वही पुलिस अब उससे पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।