बहराइच: मच्छियाही इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या की, जांच जारी
बहराइच के कोतवाली देहात इलाके के मच्छियाही गांव में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। आनंद वर्धन ने पुलिस को सूचना दी कि उनके भाई हर्षवर्धन चतुर्वेदी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुड़ गई है।