बहरोड़: बहरोड में करोड़ों की लागत से बने एग्रो ट्रेड टावर को निजी गोदाम बताया, किसानों ने मंडी सचिव से मांगा जवाब
Behror, Alwar | Jun 25, 2026 कृषि उपज मंडी बहरोड़ में किसानों की सुविधाओं के लिए करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित एग्रो ट्रेड टावर के कथित दुरुपयोग को लेकर गुरुवार दोपहर किसानों में नाराजगी देखने को मिली। किसानों ने आरोप लगाया कि किसानों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाए गए इस भवन का उपयोग निजी गोदाम के रूप में किया जा रहा है।