शाहपुरा: शाहपुरा कॉलेज के 12 विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट इंटरव्यू में मारी बाजी, रोजगार की राह हुई आसान
श्री प्र.सिं.बा. राजकीय महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल के तहत रोजगार उन्मुख साक्षात्कार का आयोजन शनिवार को किया गया। प्राचार्य प्रो. रामावतार मीना की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में NIIT AXIS Bank की ओर से एचआर मैनेजर निशा पारीक एवं काउंसलर नेहा जैन ने विद्यार्थियों का इंटरव्यू लिया। 15 विद्यार्थियों में से 12 छात्र-छात्राएं पात्र पाए गए जिनका चयन हुआ।