परसिया: रेलवे स्टेशन के गुड्स यार्ड में हमालों से मारपीट, सड़क पर विवाद में हमाल के सिर पर फोड़ी बोतल
परासिया रेलवे स्टेशन के गुड्स यार्ड में शनिवार को साढे तीन बजे हमालों से मारपीट की गई। विवाद गुड्स यार्ड के समीप निर्माणाधीन भवन के समीप हुआ। बाद में लडते हुए सभी सिद्धेश्वरी मंदिर की ओर चले गए। दो हमालों को चोट आई है। एक हमाल के सिर में बोतल फोड दी गई। घटना को लेकर पीडित विकास सूर्यवंशी ने बताया कि वह भट्टी मोहल्ले में रहता है।