आरोन: खामखेड़ा गांव के रास्ते पर खेत में हकाई को लेकर खूनी संघर्ष, भौंरा गांव के किसानों में मारपीट, आरोन थाना में मामला दर्ज
आरोन थाना की भौंरा गांव के किसानों में खामखेड़ा गांव के रास्ते पर स्थित खेत में हकाई को लेकर 4 जुलाई को खूनी संघर्ष हुआ। एक पक्ष के फरियादी वीरेंद्र रघुवंशी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। फरियादी ने कहा, हकाई के दौरान भतीजे राजीव रघुवंशी से लाठी लोहगी से मारपीट की गंभीर घायल है। दोनों पक्षों के खेत पास में है हकाई को लेकर विवाद की पुलिस जांच जारी।