डीग: डीग में शहरी सेवा शिविर में जिला कलेक्टर पहुंचे, योजनाओं की प्रगति परखी और आमजन की समस्याएं सुनीं
Deeg, Bharatpur | Jun 12, 2026 जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने शुक्रवार को नगर परिषद डीग में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शिविर में लगाए गए विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।