नजफगढ़ के नगली सकरावती की फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के बाद कूलिंग करके पूरी तरह से शांत कर दिया गया है। राहत के बाद यह रही कि कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि इसमें 6 लोग जरूर झुलस गए थे। कूलिंग के बाद फायर ऑफिसर ने पूरे मामले की जानकारी शेयर की।