द्वारका: द्वारका सेक्टर 1 से चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सात मोबाइल बरामद
द्वारका साउथ थाना की पुलिस ने चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले 3 आरोपियों को द्वारका सेक्टर 1 से गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान महावीर एंक्लेव के रहने वाले सोनू उर्फ नेपाली, अमित कुमार और भूपेंद्र के रूप में हुई है। इन्होंने अभी तक कुल 22 आपराधिक मामलों को अंजाम दिया है। इनके पास से पर्स, डॉक्यूमेंट, सात मोबाइल बरामद किए गए हैं।