गुरुवार को शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा बिलासपुर के बीजेपी (BJP) पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कैंप कार्यालय पर मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर एक विस्तृत बैठक की। बेठक में राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओळख शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना था।