धनघटा थाना क्षेत्र के प्रजापतीपुर कुआनो नदी पुल के पास बुधवार को शाम के करीब 4:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मौके पर पहुंची धनघटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा की कैसी इसकी मौत हुई है।