ऊंचाहार: जढ़ैया कल्याणपुर सुरजई गाँव में मकान कब्जाने और महिला से मारपीट का आरोप, पुलिस में की गई शिकायत
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के जढ़ैया कल्याणपुर सुरजई गाँव की सुरसती ने बताया कि,परिवार के कुछ लोगों ने उसके बाबा से छल करके जमीन अपने नाम लिखवा ली और अब उसके मकान पर भी कब्जा कर रहे हैं,और उसकी बेटियों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।जब उसने विरोध जाहिर किया तो आरोप है कि, एकजुट होकर उसे मारा पीटा गया।शनिवार को पुलिस से पीड़िता ने गुहार लगाई है।