बिंदकी: महरहा गांव में बोलोरो गाड़ी की टक्कर से चार लोग घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के महरहा में शुक्रवार की रात 9 बजे तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने बाइक तथा पान मसाला की गुमटी में टक्कर मार दिया। दुर्घटना में बाइक सवार श्यामलाल, दुकान में बैठा आकाश, बेंच में बैठे सोहनलाल तथा कुर्सी में बैठे अनिल घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार बाद सभी को रेफर किया गया।