समस्तीपुर: में बिहार पुलिस एसोसिएशन जिला शाखा का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में निर्विरोध संपन्न
समस्तीपुर में बिहार पुलिस एसोसिएशन जिला शाखा का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में निर्विरोध संपन्न हो गया। सभी पांच पदों पर केवल एक-एक उम्मीदवार के नामांकन के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।