गोरखपुर: चिलुआताल थाने पर पंजीकृत अभियोग में फरार चल रहे तीन अपराधियों पर एसएसपी गोरखपुर ने इनाम किया घोषित
एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर जनपद गोरखपुर द्वारा थाना चिलुआताल पर पंजीकृत अभियोग में फरार चल रहे तीन अपराधियों के के गिरफ्तारी हेतु पुरस्कार घोषित किया गया है। इन तीनों के खिलाफ धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे 2023 में ही दर्ज किए गए थे। तब से ये सभी फरार चल रहे हैं, इनकी गिरफ्तारी हेतु एस एस पी गोरखपुर ने 10- 10000 रुपए का इनाम घोषित किया है।