गोरखपुर: नगर निगम गोरखपुर ने रामगढ़ताल क्षेत्र में महिलाओं के लिए लगवाया मोबाइल पिंक टॉयलेट, कंडम बस में बना है मोबाइल पिंक टॉयलेट
गोरखपुर नगर निगम ने रामगढ़ताल क्षेत्र में मोबाइल पिंक टॉयलेट लगाया है, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। कंडम बस में इस मोबाइल पिंक टॉयलेट को बनाया गया है। इसमें 3 इंडियन और एक इंग्लिश टॉयलेट लगाया गया है, इससे महिलाओं की सुविधा मिलेगी। इस मोबाइल पिंक टॉयलेट को महिलाएं ही संचालित करेंगी।