ग्वालियर गिर्द: शातिर वाहन चोर "गुलाब जामुन" को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 एक्टिवा,1 मोटरसाइकिल सहित एक लैपटॉप बरामद
शहर की जनकगंज पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर जितेंद्र जोशी उर्फ गुलाब जामुन को गोल पहाड़िया से हिरासत में लेकर उसके कब्जे से चोरी हुई 3 एक्टिवा, एक मोटरसाइकिल और एक लैपटॉप जब्त किए है।पकड़ा गया आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और पूर्व में भी वह बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है लेकिन पुलिस की गिरफ्त से छूटते ही फिर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगता है।