रामपुर: जनपद रामपुर की स्वगणना में 50 हजार पंजीकरण का आंकड़ा पार हुआ, 21 मई तक का है मौका: डीएम ने दी जानकारी
Rampur, Rampur | May 17, 2026 जनपद में चल रहा ऑनलाइन स्वगणना अभियान अब जनआंदोलन बन चुका है। मुरादाबाद मण्डल में रामपुर ने ऐतिहासिक भागीदारी दर्ज करते हुए 50 हजार से अधिक ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा पार कर लिया है। रविवार को शाम चार बजे जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि ऑनलाइन स्वगणना के लिए अब केवल चार दिन शेष हैं और यह सुविधा 21 मई 2026 तक ही उपलब्ध है। उन्होंने जनपदवासियों से समय