चौथम: पिपरा में पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला, थाने में शिकायत दर्ज
चौथम प्रखंड अंतर्गत पिपरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य गोविंद कुमार पर गोलीबारी की गई। इस घटना में पंसस सदस्य बाल-बाल बच गए हैं। घटना को लेकर पीड़ित गोविंद कुमार ने गुरुवार की देर शाम में चौथम थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। थाने में दिए आवेदन में पीड़ित पंचायत समिति सदस्य ने कहा कि बुधवार की रात नौ बजे उसे उसके गांव के ही राजीव कुमार गुप्ता के