मोहनपुर: डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन देवघर के प्रांगण में वन महोत्सव का किया गया आयोजन
स्थानीय गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन के प्रांगण में वन महोत्सव का आयोजन बुधवार सुबह 9:00 किया गया प्राचार्य के निर्देशन में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने मिलकर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया और पर्यावरण को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक भूषण डीएफओ देवघर का स्वागत प्राचार्य ने पुष्पगुच्छ देकर किया।