चकिया: मुगलसराय: विठवल हादसे में मौत की सूचना पर पहुंचे परिजन की बाइक हुई चोरी, CCTV फुटेज हुआ वायरल
बबुरी थाना क्षेत्र के विठवल स्थित अनन्या लॉन में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। बीते सोमवार को सुबह सड़क हादसे में मृत नरेन्द्र झा की सूचना पर पहुंचे राहुल झा की खड़ी बाइक अज्ञात चोर उठा ले गए। काफी तलाश के बाद भी बाइक नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। वही आज बुधवार सुबह 10 बजे को घटना का CCTV फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।