कांके: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महज 8 घंटे के अंदर एक विधि विरूद्ध किशोर सहित नौ लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Kanke, Ranchi | Jun 7, 2026 शनिवार 6 जून की शाम के समय रांची के माण्डर थाना अन्तर्गत ग्राम करगे से एक महिला के लिखित आवेदन के आधार पर सामूहिक बलात्कार की घटना प्रतिवेदित हुई। इस संबंध में तत्काल माण्डर थाना में काण्ड दर्ज कर घटना की सूचना सभी वरीय पदाधिकारी को दी गई। वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देशानुसार एक पुलिस टीम का गठन किया गया।