होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
गुरुवार को नर्मदापुरम में स्थित जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ की आज रथ यात्रा निकाली जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हिन्दू मान्यता अनुसार ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा पर स्नान के बाद भगवान जगन्नाथ अस्वस्थ हो गए थे,15 दिनों के अंतराल के बाद अब भगवान जगन्नाथ पूर्ण रुप से स्वस्थ हो गए है और आज अषाड माह की दूज पर जगन्नाथ पूरी की तर्ज पर निकाली।