पीपलखूंट: सुहागपुरा में एनएच 56 पर ट्रकों को रोककर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस पर लगाए आरोप
प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को ग्रामीणों, परिजनों और भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आक्रोश उस समय फूट पड़ा जब एक माह पुराने सड़क हादसे में अब तक कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने एनएच-56 पर माइंस से आने वाले ट्रकों को रोक दिया। सुहागपुरा थाने के सामने बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन म