पेटरवार: वैदकारों बस्ती के पास पुलिस ने बालू से लदे दो अवैध ट्रैक्टरों को पकड़ा
बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के गांधीनगर थाना अंतर्गत वैदकारों बस्ती के नजदीक गश्ती के दौरान गांधीनगर पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जप्त किया है।शनिवार समय लगभग साढ़े पांच बजे थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान पुलिस ने दो ट्रैक्टरों को अवैध बालों लोड कर ले जाते हुए पूछताछ के लिए रोका था।