मृतक के चाचा राजेंद्र ने बताया गया कि 23 अक्टूबर 2025 को वीरेंद्र कुमार बाइक से मुंडा से घर लौट रहे थे, तभी वीर बाबा स्थान खड़रहिया नहर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें कुचल दिया था। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। बाद में डॉक्टरों ने घर भेज दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।