विदिशा नगर: सामाजिक न्याय विभाग और नगर पालिका के माध्यम से ADIP योजना के तहत 50 दिव्यांग हुए चिंहित किए गए...
पुरानी जिला अस्पताल के दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर एडीआईपी योजना के अंतर्गत दिव्यांग जनों को सहायक उपकरणों को उपलब्ध कराने के लिए दिव्यांगजनों का चयन करने की प्रक्रिया की गई। विदिशा विकासखंड और नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत लगाए गए इस शिविर में मंगलवार दोपहर 1 बजे तक तकरीबन 50 दिव्यांगजनों का चयन किया गया, जिन्हें आगामी दिनों में उनके सहायक उपकरण दिए जाएंगे