दुधि: मल्देवा गांव में युवक का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मल्देवा में शनिवार शाम लगभग 6 बजे 40 वर्षीय जमुना प्रजापति का शव घर में फांसी फांसी के फंदे से लटका मिला।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।पुलिस ने बताया कि मृतक ने घर के बरेड़ में मफलर का फंदा बनाकर यह कदम उठाया है।पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।