शिकोहाबाद: शिकोहाबाद में लायंस क्लब का भव्य आगाज, बेटियों को मिलीं साइकिलें, UP राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान रहीं मौजूद
शिकोहाबाद मे लायंस क्लब के तत्वावधान में सोमवार शाम 7 बजे प्रथम अधिष्ठापन एवं दीक्षा समारोह का गरिमामयी आयोजन किया गया। जो देर रात तक चला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए जरूरतमंद छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं।