चौबेपुर पुलिस ने घर में चोरी की घटना का पर्दाफाश किया, 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमा एवं चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 03 अभियुक्त देवा सोनकर, अनिल कुमार, तिरसू राज विश्वकर्मा को पर्वतपुर क्रासिंग के पास थाना चौबेपुर वाराणसी से गिरफ्तार किया गया।