इंग्लिशिया लाइन स्थित जवाहरलाल नेहरू व्यवसायिक केंद्र का होगा कायाकल्प, VDA और NBCC मिलकर करेंगे पुनर्विकास
वाराणसी के प्रमुख वाणिज्यिक केंद्रों में शामिल इंग्लिशिया लाइन स्थित जवाहरलाल नेहरू व्यवसायिक केंद्र (JLNCC) के समग्र पुनर्विकास की दिशा में वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने कदम तेज कर दिए हैं। 40 वर्ष से अधिक पुराने इस व्यवसायिक परिसर को आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए एनबीसीसी (NBCC) के सहयोग से पुनर्विकास योजना प्रस्तावित की गई है।