सगड़ी: सेठाकोली में घर में घुसकर चोरों ने लाखों के आभूषण चुराए, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
Sagri, Azamgarh | Jun 26, 2026 आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के सेठाकोली चौहान बस्ती में बीती रात चोरी का मामला सामने आया है। नखड़ू चौहान पुत्र जीबोधन चौहान द्वारा शुक्रवार को रौनापार थाने पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया । अवगत कराया गया कि हम परिवार सहित छत पर सोए थे की रात्रि 12 से 1:00 बजे के बीच में अज्ञात चोर घर के मेन दरवाजे का ताला खोलकर अंदर घर में घुस गए।