पंधाना: गैस सिलेंडर बांटने वाले कर्मचारी से कांग्रेस प्रवक्ता की बहस का वीडियो वायरल
कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह सावनेर ने रविवार रात 8 बजे के लगभग वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गैस सिलेंडर वितरण के लिए सुबह से लाइन में खड़े लोगों को दोपहर में एक किलोमीटर दूर फिर से लाइन लगाने को बोल रहे थे जिसको लेकर उनकी बहस गैस सिलेंडर वितरण करने वाले कर्मचारी से हो गई थी सिलेंडर लेने वाले 450 थे और सिलेंडर 350 ही थे