औराई: औराई सभागार में टीबी मुक्त भारत अभियान की सफलता के लिए समीक्षा बैठक हुई आयोजित, जांच सुनिश्चित करने पर दिया गया जोर
मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड सभागार में शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे में टीबी मुक्त भारत अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश शंकर झा ने की। यह बैठक जिला पदाधिकारी के निर्देश पर बुलाई गई थी।