बहराइच: बहराइच जिले में स्वॉट और रामगांव पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल, इलाज जारी
बहराइच जिले में स्वॉट टीम व थाना रामगांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर अपराधी से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान 50,000 रुपए के इनामी बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच लेकर आए। जह भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।