रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में सगाई समारोह में खूनी संघर्ष, पानी फेंकने के विवाद में चाकू और फावड़े चले, महिलाओं सहित 5 घायल
रामगंजमंडी के यादव मोहल्ले में बीती रात एक सगाई समारोह के दौरान मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। पानी फेंकने के मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर चाकूबाजी और मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में तीन महिलाओं सहित करीब 4 से 5 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत रामगंजमंडी अस्पताल