चायल: राम चौरा मोहल्ले में शादी तय होने से आहत प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान, दो परिवारों में मचा कोहराम
कोखराज थाना क्षेत्र स्थित भरवारी नगर पालिका के राम चौरा मोहल्ले में प्रेमी युगल ने अपने-अपने घरों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान कोमल पटेल (20) और कुलदीप पटेल (21) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था और युवती की शादी तय होने के बाद दोनों तनाव में थे। शनिवार सुबह दोनों के शव फंदे से लटकते मिले! मचा हड़कंप