कुटुंबा: अंबा के आर्द्रा मेले में इस बार राजगीर मेले जैसा नजारा, वैष्णो देवी धाम, जलपरी, सुनामी झूला और मौत का कुआं होंगे
औरंगाबाद जिले के अंबा में लगने वाला ऐतिहासिक आर्द्रा मेला इस बार अपने नए और भव्य स्वरूप के कारण खास चर्चा में है। मेला आयोजकों का दावा है कि इस बार मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को राष्ट्रीय राजगीर मेले जैसा नजारा देखने को मिलेगा। मेले की तैयारी को लेकर खेल-तमाशा संचालक एक माह पहले ही अंबा पहुंच चुके हैं और कई मनोरंजन उपकरणों की स्थापना का कार्य